मरीज का अधिकार – कानून की आवाज
छत्तीसगढ़ मरीज अधिकार जागरूकता अभियान
स्वास्थ्य सेवाएं प्रत्येक नागरिक के जीवन, सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय हैं। अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब एवं अन्य चिकित्सा संस्थानों में उपचार प्राप्त करने वाले मरीजों को अपने अधिकारों तथा चिकित्सा संस्थानों के कानूनी दायित्वों की जानकारी होना आवश्यक है।
इस जन-जागरूकता अभियान का उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएँ अनुज्ञापन अधिनियम, 2010 एवं अनुज्ञापन नियम, 2013 के विभिन्न प्रावधानों को सरल हिंदी में आम नागरिकों तक पहुंचाना है।
इस अभियान के अंतर्गत मरीजों के अधिकार, उपचार की जानकारी, मेडिकल रिकॉर्ड, सूचित सहमति, निजता, अस्पतालों का पंजीयन, लाइसेंस, निरीक्षण, शिकायत प्रक्रिया तथा स्वास्थ्य प्रशासन की जवाबदेही जैसे विषयों पर अलग-अलग समाचार प्रकाशित किए जाएंगे।
हमारा प्रयास है कि प्रत्येक मरीज अपने अधिकारों को समझे, चिकित्सा संस्थान अपनी कानूनी जिम्मेदारियों का पालन करें तथा स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो।
हमारा संकल्प:
जानिए अपना अधिकार, पूछिए अपना हिसाब।
मरीज का अधिकार – कानून की आवाज
नोट: इस वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री जन-जागरूकता एवं सामान्य कानूनी जानकारी के उद्देश्य से है। किसी विशिष्ट मामले में लागू कानून एवं संशोधनों की पुष्टि आधिकारिक दस्तावेजों से की जानी चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें